#बेरोजगार को रोज़गार दो!
बेरोजगार को रोज़गार दो,और न अबकुछ बोलो तुम।
याद करो हर भाषण अपना,ख़ुद को अब तो तोलो तुम।।
रोज नयी शिलान्यास और नई योजना न खोलो तुम।
युवाओं का देश है प्यारे,युवा बन अब सोचो तुम।।१
योगी- मोदी जपते जपते हर युवा बेहाल हुआ।
मिला न अबतक हमको कुछ भी,सच ख्याली पुलाव रहा।।
दुल्हन सी सजवा मेनिफेस्टो का बस परचार किया।
हिंदी का प्रशिद्ध मुहावरा,लगता है बस नारा हुआ।।२
जब -जब सत्ता बुझ-सी जाती,जनता तो ही सुलगाती ।
वादे से तुम रोज मुकरते,सच से हो क्यों घबराते।।
Ctet,uptet निकला है,उलझा अपना अधिकार कहीं।
कर्तव्यों के बाद मांगते,हैं अपना अधिकार वही।।३

Comments
Post a Comment