💐💐💐💐गणेश- भजन💐💐💐
कष्ट में होंगे जब हम,वो हमें थाम लेंगे। गजानन का जब जब हम नाम लेंगे।। गणराज तुम्हारी जय होवे। हेरम्ब तुम्हारी जय होवे।। हम दीन पड़े भवसागर में। तुम दीनबंधु प्रभु कण- कण में।।1 जब -जब घेरें दुःख सागर से। तब तब बनना प्रभु बादल से।।2 गणराज...... तुम हो गुणों के खान प्रभु। और हम हैं गुणों से हीन प्रभु।।3 गणराज.... सकल विपद अब हर लो प्रभु। सद्बुद्धि विद्या के स्वामी ।।4 गणराज..... प्रथमपूज्य तुम गणाध्यक्ष ,रिद्धि सिद्धि के स्वामी हो। गौरीशंकर के सुत तुम हो,विध्नों को हरने वाले हो।।5 ...