💐नवशक्ति वंदना💐
स्वर-आशुतोष शशांक शेखर..... दरिद्रता लक्ष्मी हरें। कंटक महाकाली हरें।। माँ सरस्वती ज्ञान देवें। त्रिदेवी जयजयकार हो।। नमन बारम्बार हो।।१ दुर्गा माँ की नव है शक्ति। शैलपुत्री प्रणाम हो।। दूजी ब्रह्मचारिणी माँ। सुभग चंद्राघण्टा हो।। नमन बारम्बार हो।।२ चौथी कुष्मांडा हैं धन्या। रोग- शोक हरें सभी।। सकल-जग आधार है तू। अम्बे जयजयकार हो।।३ नमन बारम्बार हो।। चराचर पालन करें जो। स्कंदमाता नाम है।। गणपति-षडानन की हो भगिनी। नमन बारम्बार हो।। अम्बे जयजयकार हो।४ मुनि कात्यायन की हो जायी। कात्यायनी विख्यात हो।। जगत के कल्याण हेतु। ...