#बेरोजगार को रोज़गार दो!
बेरोजगार को रोज़गार दो,और न अबकुछ बोलो तुम। याद करो हर भाषण अपना,ख़ुद को अब तो तोलो तुम।। रोज नयी शिलान्यास और नई योजना न खोलो तुम। युवाओं का देश है प्यारे,युवा बन अब सोचो तुम।।१ योगी- मोदी जपते जपते हर युवा बेहाल हुआ। मिला न अबतक हमको कुछ भी,सच ख्याली पुलाव रहा।। दुल्हन सी सजवा मेनिफेस्टो का बस परचार किया। हिंदी का प्रशिद्ध मुहावरा,लगता है बस नारा हुआ।।२ जब -जब सत्ता बुझ-सी जाती,जनता तो ही सुलगाती । वादे से तुम रोज मुकरते,सच से हो क्यों घबराते।। Ctet,uptet निकला है,उलझा अपना अधिकार कहीं। कर्तव्यों के बाद मांगते,हैं अपना अधिकार वही।।३