#कुछ अच्छा नही लगता!

 

💐💐जन्मदिवस के अवसर पर मनोभाव💐


ख़ुद से ख़ुद का जन्मदिवस मनाएँ ,कुछ अच्छा नही लगता।

हम भी हो जाएं शामिल नादानों में,कुछ अच्छा नही लगता।।१


ख़ूब छुपाया है मैंने,सतीर्थ्यों*  से अपना जन्मदिन ।

इक बार इत्तला करदूँ,मग़र अच्छा नही लगता।।२

  

चाहता मैं भी हूँ मिले उपहार,कुछ मन कुछ बेमन से।

बरस में मने इक बार ही त्यौहार, कुछ अच्छा नही लगता।।३


कुछ दोस्त साल में दो,चार,पांच भी मना लेते हैं।

मग़र ठहरे हम कि, इक बार भी अच्छा नही लगता।।४


Comments