//भांजी के नाम छोटे मामा का पत्र//
💐💐💐 💐💐💐 प्रिय भांजी, शुरुआत अपने क्षणिक दुःख और तुम्हारे अनन्त सुख से करता हूँ। आज !मतलब 24/08/2020 को मेरा net का exam था ,जो मेरी ही लापरवाही के कारण नही दे पाया,खैर कोई भी परीक्षा, हमारी पूरी जिंदगी तय नही करती ,फिर भी कुछ पल के लिए दुःखित तो कर ही देती है,इसीलिए मैं भी ;कुछ दुःखी था। दुख का कारण ये कतई नही था कि ,परीक्षा छूट गई;बल्कि यह था कि dacument गुम हो गए,और इन्हें बनबाने में इतना ही दुःख ,फिर होगा..ख़ैर अपनी गम-शाद की कहानी छोड़,कुछ तुम्हारे बारे में लिखता हूँ,क्यूंकि..आज का दिन मतलब 25/08/2020 को तुम्हारा "अवतरण-दिवस" है ।(Birthday)है। ( ठीक 12:20 मध्यान्ह काल,अधिक आश्विन मास,शुक्ल पक्ष,दक्षिणायन (पुरुषोत्तम मास,दिन-शुक्रवार,नक्षत्र-पूर्वाषाढ़ का चौथा चरण,शोभन योग। राशि-धनु राशि अक्षर-ढ) हम सभी खा-पीकर आराम ही कर रहे थे कि,सोहर मण्डली की स्वर कोकिला हमारी अन्नू मौसी और तुम्हारी नानी की आवाज ,मेरे...